- Back to Home »
- Politics »
- राजनीति में उतरे दो प्रतिद्वंदी पार्टी के दिग्गज [कमल हासन- सुपरस्टार रजनीकांत] आ सकते है एक साथ...
Posted by : achhiduniya
19 November 2019
फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि तमिलनाडु के
विकास के लिए उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम और सुपरस्टार रजनीकांत एक साथ आ सकते
हैं। कमल हासन ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही। उन्होंने कहा-हमारी
दोस्ती पिछले 44 सालों से चली आ रही है और तमिलनाडु राज्य की बेहतरी के लिए जरूरत
पड़ी तो हम दोनों साथ आ सकते हैं। वहीं कमल हासन के इस बयान की प्रतिक्रिया में
रजनीकांत ने भी अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि कमल हासन ने कहा है कि अगर
जरूरत पड़ी तो तमिलनाडु की भलाई के लिए हम लोग साथ आ सकते हैं।
