- Back to Home »
- Discussion »
- नोटबंदी खतरनाक आतंकी हमला था [8 नवंबर 2016] तीन साल गुजर गए और देश अब भी परिणाम भुगत रहा है...कांग्रेस नेता राहुल गांधी
नोटबंदी खतरनाक आतंकी हमला था [8 नवंबर 2016] तीन साल गुजर गए और देश अब भी परिणाम भुगत रहा है...कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
08 November 2019
8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 500 और 1,000 रुपये के नोटों के प्रचलन से बाहर किए जाने की घोषणा की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने ट्वीट किया, नोटबंदी आतंकी हमले को तीन साल गुजर गए हैं,जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया, कई लोगों की जान ले ली, कई छोटे कारोबार खत्म कर दिए और लाखों भारतीयों को बेरोजगार कर दिया। Rahul Gandhi ✔@RahulGandhi It’s 3 yrs since the Demonetisation terror attack that devastated the Indian economy, taking many lives, wiping out lakhs of small businesses & leaving millions of Indians unemployed. Those behind this vicious attack have yet to be brought to justice.
#DeMonetisationDisaster उन्होंने हैशटैग ‘डीमोनेटाइजेशन डिजास्टर' का
उपयोग करते हुए कहा कि इस खतरनाक हमले के लिए
जिम्मेदार लोगों को अब तक सजा नहीं मिली है। कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप
सुरजेवाला ने भी नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और उन्हें आज
का तुगलक' कहा. उन्होंने ट्वीट किया, सुल्तान
मोहम्मद बिन तुगलक ने 1330 में देश की मुद्रा को अमान्य
करार दिया था। आज के तुगलक ने भी 8 नवंबर, 2016 को यही
किया था। उन्होंने कहा, तीन साल गुजर गए और देश भुगत
रहा है क्योंकि अर्थव्यवस्था ठप हो चुकी है, रोजगार
छिन गया है न ही आतंकवाद रुका और न ही जाली नोटों का कारोबार थमा है। सुरजेवाला ने पूछा कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
उन्होंने
नोटबंदी को मानव निर्मित आपदा बताने
के लिए वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज का भारत सरकार की रेटिंग पर परिदृश्य में
बदलाव करते हुए उसे घटा कर नकारात्मक किए जाने का भी हवाला दिया। सुरजेवाला ने
नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर, सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी पर सवाल भी उठाए।


