- Back to Home »
- Judiciaries »
- राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले प्रदेश सरकार सतर्क....ड्रोन कैमरों से नजर...
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले प्रदेश सरकार सतर्क....ड्रोन कैमरों से नजर...
Posted by : achhiduniya
07 November 2019
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ग्रह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों की 40 कपंनियां राज्य में भेजी हैं। अर्धसैनिक बलों की एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 17 नवंबर से पहले आने की संभावना है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक आम परामर्श जारी किया गया है जिसमें उन्हें सभी संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने को कहा गया है।
साथ ही यह सुनिश्चित करने
को कहा गया है कि देश में कहीं भी, कोई
अप्रिय घटना न हो इसके लिए गृह
मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और खासतौर पर अयोध्या में सुरक्षा तैनाती के लिए
अर्धसैनिक बलों के 4,000 जवानों को भेजा है। प्रशासन
ने राज्य भर में सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सुरक्षा को चाक-चौबंद किया है। असामाजिक
तत्व किसी भी प्रकार की कोई अराजकता न फैला सकें इसलिए लगभर हर शहर के सभी प्रमुख
चौराहों से लेकर धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती तो की ही गई है, साथ ही कुछ जिलों में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन
कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है।

