- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी को रोको, लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली हुई नहीं है.... AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किया विपक्षी दलो पर प्रहार....
बीजेपी को रोको, लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली हुई नहीं है.... AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किया विपक्षी दलो पर प्रहार....
Posted by : achhiduniya
30 November 2019
जमशेदपुर के मानगो मैदान में एक
जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन) चीफ असदुद्दीन
ओवैसी सभी विपक्षी दलों पर आक्रमक रुख अपनाते हुए वोटरो से कहा कि कांग्रेस की
धर्मनिरपेक्षता के धोखे में कभी मत फंसना। बीजेपी को रोको, लेकिन कांग्रेस
भी दूध की धुली हुई नहीं है। AIMIM के प्रत्याशी रियाज शरीफ
के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने कहा कि बीजेपी हिंदुओं को भी ठग चुकी है
और अब मुसलमानों का भी साथ चाहती है। मेरा सवाल यह है कि अगर नरेंद्र मोदी और अमित
शाह हिंदुत्व और मंदिर की बात कर सकते है तो मैं मस्जिद और मुसलमान की बात करता
हूं तो कैसे गलत हो गया? रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने
कहा कि हम ट्रिपल तलाक को कानून नहीं मानेंगे मोदी जी! इस दौरान उन्होंने कहा कि
कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी का गठबंधन नापाक है।
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी देश को
खोखला बना रही है और उससे अगर बचना है तो AIMIM को ही चुनाव
में जीताना होगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों को खास तौर पर कहा कि वे लोग अपनी सियासी
ताकत को पहचाने और ऐसे दलों से दूर रहे, जो मुसलमानों का वोट
लेकर मुसलमानों का भला नहीं कर सकते है। AIMIM चीफ ने कहा कि
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन कर यह साबित कर दिया है कि वह
मुसलमानों के साथ नहीं है। रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने महाराष्ट्र में
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर भी हमला बो

