- Back to Home »
- Judiciaries »
- झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ लगी आदर्श आचार संहिता....
Posted by : achhiduniya
01 November 2019
5 जनवरी 2020 को वर्तमान झारखंड विधानसभा का टर्म
खत्म हो रहा है। कुल 81 सीटें हैं, जिसमें
9 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। राज्य में 2.65 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव आयोग की
टीम 17 और 18 अक्टूबर को रांची आई थी और तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान
राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। फोर्स की उपलब्धता और हेलीकॉप्टर
पर बातचीत हुई थी। सूबे के 24 में से 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं। 13 अतिनक्सल
प्रभावित जिले हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले
फेज के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि
दूसरे चरण के लिए 7 दिसंबर, तीसरे
फेज के लिए 12 दिसंबर, चौथे फेज के लिए 16 दिसंबर और पांचवें फेज के लिए 20 दिसंबर
को वोट डाले जाएंगे।
23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव
के नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श
आचार संहिता भी लागू हो गयी है। पहले चरण में 13, दूसरे
चरण में 20,
तीसरे चरण में 17, चौथे चरण में 15 और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें पहले चरण के लिए 6 से 13 नवंबर तक नामांकन होगा। दूसरे
चरण के लिए 11
से 18 नवंबर
तक, तीसरे फेज के लिए 16 से 25 नवंबर, चौथे फेज के लिए 22 से 29 नवम्बर और पांचवें चरण के लिए 26 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक नामांकन होगा। राज्य में सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। पिछले विधानसभा चुनाव में
बीजेपी को 37 और आजसू को पांच सीटें मिली थीं। बाद में झारखंड विकास मोर्चा
(जेवीएम) के छह विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।
जिसके बाद बीजेपी विधायकों की
संख्या बढ़कर 43 हो गई थी। पिछले चुनाव में विपक्षी दलों की बात
करें तो जेएमएम को 19, जेवीएम को आठ, कांग्रेस को छह और अन्य को छह सीटों पर जीत मिली थी। पिछली बार
बीजेपी, आजसू और एलजेपी साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़े थे. जबकि
विपक्ष के जेएमएम, जेवीएम, आरजेडी
और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में उतरे थे। इस बार जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी महागठबंधन बनाकर चुनाव में उतरने की तैयारी
में हैं। तो वहीं जेवीएम ने अपने दम पर चुनाव उतरने के संकेत दिये हैं। हालांकि
लोकसभा चुनाव 2019 में जेवीएम महागठबंधन में शामिल था।


