- Back to Home »
- Politics »
- बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के बारे में पूछो तो आतंकवाद और पाकिस्तान की बात करते हैं....पीएम मोदी पर बरसे दिग्विजय सिंह...
बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के बारे में पूछो तो आतंकवाद और पाकिस्तान की बात करते हैं....पीएम मोदी पर बरसे दिग्विजय सिंह...
Posted by : achhiduniya
01 November 2019
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से प्रार्थना करते हैं, बुनियादी तौर पर जो देश में बेरोजगारी बढ़ रही है उस पर ध्यान दें। बैंकों की हालत बिगड़ रही है उस पर तो ध्यान दें। अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के बारे में पूछो तो आतंकवाद और पाकिस्तान की बात करते हैं। अब ये भी खबर है कि गोल्ड कंट्रोल एक्ट लाया जा रहा है, जिसमें हर परिवार को सोना सीमित रखने के लिए कहा जाएगा।
दिग्विजय
ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्रीजी से हमारी यही प्रार्थना है
कि अर्थव्यवस्था संभालें, बैंकों की हालत ठीक करें। महाराष्ट्र
में सरकार बनाने के मुद्दे पर भी उन्होंने शिवसेना और बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए
दिग्विजय ने कहा सत्ता लोलुपता ऐसे गठबंधन करा देती, है जहां
दिल नहीं मिलते सत्ता के लिए इकट्ठे हो जाते हैं। कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी का
गठबंधन भी ऐसा ही था। बीजेपी ने सारे पीडीपी नेताओं को जेल में डाल दिया, शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन भी सत्ता के लिए है, कोई विचारधारा के लिए नहीं, अब बात 50-50 की हो रही है।

