Posted by : achhiduniya 28 November 2019


बीते कई दिनो से यह खबर ज़ोर पकड़ती जा रही है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति न होना इसकी एक बड़ी वजह है। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई, तब सिंधिया सीएम पद के प्रबल दावेदार थे। हालांकि इसके बाद वो लोकसभा चुनाव भी हार गए। ट्विटर पर अपना बायो बदलने के बाद मप्र से लेकर दिल्ली तक सियासत उथलपुथल शुरू हो गई इस पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। सिंधिया कांग्रेस से नाराज हैं,सिंधिया बीजेपी में शामिल हो सकते हैं,सिंधिया पीएम मोदी से मुलाकात करेंगेहालांकि सिंधिया ने इन सभी अफवाहों को गलत बताया है। बायो बदलने पर सिंधिया ने सफाई देते हुए कहा, मैं एक महीने पहले ही लोगों के कहने पर अपना बायो बदल चुका था, लेकिन अब उनके ही एक समर्थक विधायक ने एक बड़ा बयान दिया है।
शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि श्रीमंत महाराज साहब (ज्योतिरादित्य सिंधिया) अगर नई पार्टी बनाते हैं तो सबसे पहले मैं उनके साथ जाऊंगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी लेकर विधायक राठखेड़ा ने कहा, सबसे पहले मुझे ऐसा नहीं लग रहा कि श्रीमंत महाराज साहब कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल भी नहीं होंगे। मध्यप्रदेश में उनकी इतनी ताकत है, वह खुद की पार्टी खड़ी कर सकते हैं। सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि अगर श्रीमंत महाराज साहब ऐसा करते हैं तो मैं उनका अनुसरण करने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा। पार्टी सर्वोच्च है, लेकिन मेरे लिए श्रीमंत महाराज साहब सबसे पहले हैं। मैं जो कुछ भी आज थोड़ा बन गया हूं, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -