- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा ने महाराष्ट्र में बेशर्मी की कोशिश की, नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा शर्मनाक कृत्य का जिक्र किया..कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने
भाजपा ने महाराष्ट्र में बेशर्मी की कोशिश की, नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा शर्मनाक कृत्य का जिक्र किया..कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने
Posted by : achhiduniya
28 November 2019
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जासूसी
कांड पर भी केंद्र सरकार को आढ़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्हाट्सएप
प्राइवेसी से मोदी सरकार लोगों का मौलिक अधिकार छीन रही है। इसके अलावा भोपाल से
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में नाथूराम गोडसे को
देशभक्त बताया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी ने इस मुद्दे पर वह सब
कुछ कहा है जो कि कहा जाना चाहिए। संसदीय दल की बैठक में पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी
सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में बेशर्मी की
कोशिश की है।
सोनिया ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) को फायदा पहुंचाने के लिए इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
दोस्तों को बेचा जा रहा है। सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर में यूरोपीय सांसदों को
भेजे जाने पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के नेताओं को
जम्मू-कश्मीर में जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन
कुछ यूरोपीय सांसद वहां गए। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा शर्मनाक कृत्य था।

