Posted by : achhiduniya 02 November 2019


कांग्रेस ने पहले सदस्यता अभियान लोकसभा चुनाव से पहले चलाया गया था। इस समय कांग्रेस के करीब तीन करोड़ सदस्य हैं। अब देश भर में पांच करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान शुरू करने वाली कांग्रेस ने इसके लिए एक विशेष ऐप तैयार किया है,जिसके तहत वह अपने नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करेगी। यह डेटाबेस नए सदस्यों के वर्ग और पेशे के आधार पर तैयार किया जाएगा। सदस्यता अभियान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से तैयार कराए गए इस ऐप का नाम ऑफीशियल आईएनसी मेम्बरशिप  है,जिसकी शुरुआत आगामी चार नवम्बर को हो सकती है। इस ऐप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी भी मिल गयी है। ऐप में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और अन्य के तहत नए सदस्यों को अपने वर्ग का उल्लेख करना होगा।
कांग्रेस के एक नेता ने कहा, पार्टी अपने सदस्यों का एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करना चाहती है। इसलिए इस ऐप के जरिये सदस्यों के वर्ग और पेशे की भी जानकारी ली जाएगी। ऐप तैयार करने वाली टीम के एक पदाधिकारी के अनुसार,कांग्रेस भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिये नहीं, बल्कि इस ऐप के माध्यम से वास्तविक सदस्य बनाना चाहती है। इस ऐप के जरिये सदस्यता अभियान की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गोवा में होगी। फिर देश के दूसरे राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति का पहले फोन नम्बर डाला जाएगा और फिर उसकी तस्वीर ली जाएगी।  बाद में वर्ग और पेशे के विकल्पों में से संबंधित विकल्प को भरने के बाद उसके सदस्यता फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर इस ऐप के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल की निगरानी में पार्टी व्यापक सदस्यता अभियान चला रही है, जिसके तहत नए पांच करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ASRAAM मिसाइल से लैस होंगे MiG-29 लड़ाकू विमान, हो जाएंगे और घातक, चीन और पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद।@ अमेरिका सैनिकों को ताबूत में भेजेंगे, ईरान ने धमकी देने का नया तरीका निकाला।@ IDF खुद ही ढह जाएगा, इजरायल के सैन्य प्रमुख ने दी चेतावनी, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बड़ा बयान।@ RBI ने 3 सरकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, एक फिनटेक कंपनी के खिलाफ भी हुई कार्रवाई।@ पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक।@ सार्वजनिक जगह में पेशाब करने पर ₹500 का जुर्माना, कचरा फेंकने पर भी सख्त एक्शन, सरकार ला रही नया बिल।@ पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा।@ UP: नर्स से बार-बार रेप करता रहा डॉक्टर जैदी, जान से भी मारने की दी धमकी, जबरन खिलाईं गर्भपात की गोलियां।@ सरकार 1 अप्रैल से शुरू करेगी गेहूं की खरीद, 48 घंटे के अंदर मिलेगा पैसा, MSP 2,585 रुपये।@ दिल्ली मेट्रो के नियम, महिला कोच में घुसने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, कुछ लिखा तो ₹10000 का फाइन।@ दिल्ली में अवैध रूप से हो रहीं थी किताबों की छपाई, गिरोह का भंडाफोड़, एक अरेस्ट, 20000 से अधिक प्रतियां जब्त।@ अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान और नेपाल से लिंक, 10 गिरफ्तार।@ LPG सिलेंडर चोरी की बड़ी वारदात, टेम्पो का लॉक तोड़ चुरा ले गए 27 सिलेंडर।@ जयपुर घूमने आई जर्मन महिला को ऑटो चालक मोहम्मद सोहैल ने सिखाईं भद्दी गालियां, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -