- Back to Home »
- Health / Kitchen , Knowledge / Science »
- जाने ब्रेस्ट [स्तन] मसाज करने के बेस्ट तरीके व बैनीफिट्स......?
Posted by : achhiduniya
19 November 2019
ब्रेस्ट मसाज सिर्फ सेक्शुअल स्टिम्युलेशन के लिए
नहीं है बल्कि इससे जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। ट्रडिशनल आयुर्वेदिक मसाज
में ब्रेस्ट का भी मसाज किया जाता है ताकि हेल्दी ब्रेस्ट टीशू को प्रमोट किया जा
सके, ब्लड फ्लो बढ़ सके और आपके ब्रेस्ट का शेप बेहतर हो। साथ ही
ब्रेस्ट के मसल्स फर्म और टोन भी होते हैं। जब लड़कियां और महिलाएं टाइट कपड़े
खासकर ब्रा पहनती हैं तो ब्रेस्ट में लिम्फैटिक फ्लूइड के मूवमेंट में रुकावट आती
है।
लिहाजा चेस्ट, ब्रेस्ट और अंडरआर्म्स में जमे हुए लिम्फ यानी
लसीका फ्लूइड को फिर से स्टिम्यूलेट करने के लिए ब्रेस्ट मसाज करना जरूरी है।
ज्यादातर महिलाएं किसी अनजान व्यक्ति फिर वह महिला ही क्यों न हो के हाथों ब्रेस्ट
मसाज करवाने में कंफर्टेबल फील नहीं करतीं। ऐसे में घर पर खुद से ही मसाज करना
बेहतर ऑप्शन है। वैसे तो आप किसी भी तेल से ब्रेस्ट मसाज कर सकती हैं,लेकिन बादाम का तेल, तिल का
तेल, जोजोबा ऑइल या कैस्टर ऑइल से ब्रेस्ट मसाज करना ज्यादा फायेदमंद
साबित हो सकता
है। मसाज से पहले नहा लें और फिर हल्के हाथों से ब्रेस्ट पर सर्कुलर
मोशन में मसाज करना शुरू करें। अगर आप नहाना नहीं चाहतीं तो ब्रेस्ट को गर्म
तौलिया रखकर हल्का वॉर्म कर लें। मसाज के इस मोशन को कम से कम 30 बार अपवर्ड और
डाउनवर्ड डायरेक्शन में जरूर करें। कई बार ब्रेस्ट में गांठ बन जाती है और पता भी
नहीं चल पाता है और यह धीरे-धीरे ब्रेस्ट कैंसर में तब्दील हो जाता है।
अगर आप
ब्रेस्ट मसाज को अपनी आदत में शुमार कर लेंगी तो ब्रेस्ट में किसी भी तरह की
अनयूजुअल गांठ आपको तुरंत पता चल जाएगी और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम से कम होगा।



