Posted by : achhiduniya 25 November 2019

महराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर केंद्र में आए एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता अजित पवार सियासी मझधार में फंसते नजर आ रहे हैं। अजित पवार की हालत यह है कि उन्‍हें बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह और शरद पवार के बीच चुनाव करना पड़ रहा है ल,किन उनके एक ओर कुंआ है तो दूसरी तरफ खाई है। इस बीच अजित पवार को मनाने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता छगन भुजबल ने आज अजित पवार से मुलाकात की लेकिन अजित पवार अपने फैसले से टस से मस होने को तैयार नहीं है। सियासी पंडितों के मुताबिक अजित पवार के सामने कुम्भकरण की तरह एक बड़ी समस्या खड़ी है। 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 25 हजार करोड़ रुपये के महाराष्‍ट्र स्‍टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में दिसंबर के दूसरे पखवाडे में गवाहों को पूछताछ के लिए समन भेजना शुरू कर देगा। शिकायत के मुताबिक अजित पवार इस घोटाला प्रभावित बैंक के 75 पूर्व निदेशकों में शामिल हैं। ईडी ने शरद पवार, उनके भतीजे अजित पवार और अन्‍य के खिलाफ इस 25 हजार करोड़ के घोटाले में मुकदमा दर्ज किया है। अजित पवार को ईडी का डर सता रहा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की जांच शुरू होने के बाद अजित पवार ने यह महसूस किया था कि जब शरद पवार के खिलाफ जांच शुरू हुई तो पूरी पार्टी उनके पीछे खड़ी हो गई,लेकिन इसी तरह की स्थिति का उन्‍हें सामना करना पड़ है तो पार्टी ने उन्‍हें अकेले कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए छोड़ दिया है। 
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 21 अक्‍टूबर को यह मामला दर्ज किया गया था। उस समय शरद पवार ने कहा था कि उनका इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। शरद पवार ने संकेत दिया था कि  राजनीतिक साजिश के तहत उनके साथ ऐसा किया जा रहा है। अजित पवार के वकील प्रशांत पाटिल कहते हैंअब तक ईडी ने एफआईआर की कोई कॉपी मेरे मुवक्किलों को नहीं सौंपी है, इसलिए मैं कोई भी कॉमेंट नहीं कर सकता हूं। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि महाराष्‍ट्र स्‍टेट कोऑपरेटिव बैंक मामले में सरकारी खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

अजित पवार ने शनिवार को भले ही फडणवीस के साथ सुबह-सुबह शपथ ग्रहण कर लिया हो,लेकिन अब उन्‍हें संख्‍या बल जुटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। शनिवार को माना जा रहा था कि अजित पवार के साथ एनसीपी के करीब 35 विधायक हैं,लेकिन सोमवार को चाचा शरद पवार के गुट ने दावा किया कि पार्टी के कुल 54 में से 52 विधायक उनके साथ आ गए हैं। शरद पवार गुट ने सोमवार को राज्‍यपाल के पास 162 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंप दी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सुनवाई जारी है और मंगलवार को इस पर फैसला आ सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -