- Back to Home »
- Discussion , International News »
- “हां” ओसामा बिन लादेन और जलालुद्दीन हक्कानी जैसे आतंकवादी 'पाकिस्तानी हीरो' हुआ करते थे....पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सेवानिवृत्त जनरल परवेज मुशर्रफ का कबुलनामा
“हां” ओसामा बिन लादेन और जलालुद्दीन हक्कानी जैसे आतंकवादी 'पाकिस्तानी हीरो' हुआ करते थे....पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सेवानिवृत्त जनरल परवेज मुशर्रफ का कबुलनामा
Posted by : achhiduniya
14 November 2019
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ती
नफरत की आग को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सेवानिवृत्त जनरल परवेज मुशर्रफ के
साक्षात्कार ने हवा देने का काम किया। पाकिस्तान के राजनेता फरहतुल्लाह बाबर
द्वारा बुधवार को ट्विटर पर साझा किए गए एक साक्षात्कार क्लिप में मुशर्रफ को यह
कहते हुए सुना जा सकता है, 1979 में हमने पाकिस्तान को
लाभ पहुंचाने और सोवियत को देश से बाहर निकालने के लिए अफगानिस्तान में धार्मिक
उग्रवाद की शुरुआत की थी। दुनियाभर के
मुजाहिदीन को हमने उन्हें प्रशिक्षित किया, हथियारों
की आपूर्ति की। वे हमारे नायक थे। हक्कानी हमारे नायक थे।
ओसामा बिन लादेन हमारे
नायक थे। तब हालात अलग थे, लेकिन अब यह अलग हैं। नायकों
ने खलनायक की ओर रुख किया है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सेवानिवृत्त जनरल
परवेज मुशर्रफ ने भी स्वीकार किया है कि कश्मीर में भारतीय सेना के खिलाफ लड़ने के
लिए कश्मीरियों को पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया गया था। साथ ही मुशर्रफ ने कहा
कि ओसामा बिन लादेन और जलालुद्दीन हक्कानी जैसे आतंकवादी 'पाकिस्तानी हीरो' हुआ
करते थे।

