- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सड़क पर वही जानवर मरता है जो निर्णय नहीं लेता है कि दाएं जाएं या बाएं जाएं....किसके लिए कही केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने यह बात...?
सड़क पर वही जानवर मरता है जो निर्णय नहीं लेता है कि दाएं जाएं या बाएं जाएं....किसके लिए कही केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने यह बात...?
Posted by : achhiduniya
23 November 2019
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21
अक्टूबर को चुनाव हुए थे और 24 अक्टूबर को परिणाम आए थे। चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को
44 सीटें मिली थीं। किसी भी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं
करने के बाद 12 नवंबर को राज्य में
राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। सुबह
करीब आठ बजे राजभवन में राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने दोनों नेताओं को पद एवं
गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लोक जनशक्ति पार्टी [LJP] के
नेता व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट
करते हुए विपक्ष पार्टियों पर तंज कसा है। राम विलास पासवान ने अपने ट्वीट में
लिखा,सड़क पर वही जानवर मरता है जो निर्णय नहीं लेता है कि दाएं जाएं
या बाएं जाएं। इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा है कि
करीब एक महीने के लंबे समय के अंतराल के बाद भी महाराष्ट्र में सरकार बना पाने में
असफल रही, जिसके बाद बीजेपी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार
बना ली।

