- Back to Home »
- Judiciaries »
- नई देवेंद्र फडणवीस सरकार को पहली राजनीतिक और कानूनी चुनौती देने की तैयारी में कांग्रेस....
Posted by : achhiduniya
23 November 2019
महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने शनिवार
को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को सीएम और एनसीपी के अजित पवार को डेप्युटी सीएम
पद की शपथ दिलाई। पत्रकारो को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता
अहमद पटेल ने कहा कि जिस दिन चुनाव परिणाम की घोषणा हुई, उस दिन से राज्यपाल की भूमिका सवालों के घेरे में है। पटेल ने
शिवेसना-एनसीपी की जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, पहले बीजेपी को न्योता दिया, फिर
शिवसेना और उसके बाद एनसीपी को, लेकिन कांग्रेस बहुमत साबित
करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, अब, बिना समर्थन करने वाले विधायकों की सूची का पुष्टि किए, सरकार बना दी गई, कुछ न
कुछ गलत हो रहा है। पटेल ने कहा कि जिस तरह से मीडिया की गैरमौजूदगी में नई सरकार
का शपथ ग्रहण सुबह-सुबह कराया गया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, कानून और संविधान के उपहास उड़ाने में शर्म की सारी हदें पार कर
दी हैं। अब कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण को राजनीतिक और कानूनी
चुनौती देने का मन बना लिया है। यह जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पार्टी के
वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने दी।
