- Back to Home »
- Property / Investment »
- मोबाइल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने जारी की चेतावनी, बड़ा चूना लगने पर हमे दोष न देना....
Posted by : achhiduniya
21 November 2019
मोबाइल पेमेंट कंपनी PayTM ने एक वॉर्निंग जारी कर अपने यूजर्स को सतर्क रहने को कहा है। सतर्कता नहीं बरती गई तो यूजर को बड़ा चूना लग सकता है। पेटीएम के मालिक विजय शेखर ने अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि KYC और अकाउंट ब्लॉक को लेकर आने वाले फ्रॉड मैसेजेस और कॉल्स से सतर्क रहें। इन फ्रॉड मैसेजेस के जरिए KYC अपडेट करने का हवाला देते हुए यूजर के फोन में ऐप डाउनलोड करवाया जा रहा है।
ऐसे
कम्युनिकेशन से सावधान रहें। ट्वीट में आगे कहा गया है कि पेटीएम KYC के लिए किसी तरह के मैसेज नहीं भेजता ना ही कोई ऐप डाउनलोड करने
के लिए कहता है। ये वो फ्रॉड लोग हैं जो आपकी डीटेल्स लेकर आपके अकाउंट से पैसे
चुराना चाहते हैं।

