- Back to Home »
- State News »
- पानी के सैंपल लेकर केजरीवाल के घर पहुंचे बीजेपी नेता.....
Posted by : achhiduniya
21 November 2019
दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक
लड़ाई तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने संयुक्त जांच टीम में
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष को नामित करने पर सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला
है, वहीं अब केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पानी की गुणवत्ता जांच
में जिस नमूने का इस्तेमाल किया गया, उनमें
से एक पासवान की पार्टी पदाधिकारी के घर का था। इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली की
सड़कों पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर देखे गए। इसमें उनसे पानी से संबंधित
सवाल पूछे गए हैं। ये पोस्टर लगाए किसने हैं, यह
फिलहाल साफ नहीं है।
केजरीवाल सरकार के खिलाफ पोस्टर आईटीओ पर देखे गए। पूछा गया
है कि अगर दिल्ली का पानी साफ है तो पिछले चार सालों में डायरिया (दस्त) और हैजे
के रोगी बढ़ क्यों गए हैं। पोस्टर में दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन यानी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
के नेताओं ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इन नेताओं
के हाथों में पानी के सैंपल थे। हाल ही में बीआईएस की एक रिपोर्ट जारी हुई थी।
इसके अनुसार भारत के 21 प्रमुख शहरों में से दिल्ली
में पेयजल की स्थिति सर्वाधिक असुरक्षित थी।
रिपोर्ट आने के बाद से बीजेपी दिल्ली
सरकार पर निशाना साध रही है। प्रदर्शन करनेवालों में बीजेपी नेता और विधायक
विजेंद्र गोयल सबसे आगे थे। गोयल और बीजेपी के समर्थक हाथों में पानी के सैंपल और
बैनर लेकर पहुंचे थे। बैनर पर लिखा था, 'दिल्ली
को जो पिला रहे हो जहरीला पानी, मुख्यमंत्री जी जरा आप भी चखो
उसका स्वाद।


