- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- वायु प्रदूषण [पराली जलाने] मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप कृषि मंत्रालय को दिए किसानों को प्राथमिकता के आधार पर उपकरण वितरित करने के निर्देश....
वायु प्रदूषण [पराली जलाने] मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप कृषि मंत्रालय को दिए किसानों को प्राथमिकता के आधार पर उपकरण वितरित करने के निर्देश....
Posted by : achhiduniya
07 November 2019
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने उत्तरी राज्यों में वायु प्रदूषण पर एक समीक्षा बैठक की। इन राज्यों में खासतौर से पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाए जाने को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण का एक मुख्य कारण के रूप में पहचाना गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर कृषि मंत्रालय को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर उपकरण वितरित किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोक जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराली जलाने के मामले से निपटने के लिए कृषि
मंत्रालय को निर्देश दिया कि पंजाब, हरियाणा
और उत्तर प्रदेश के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर उपकरण बांटे जाएं।

