- Back to Home »
- Discussion »
- लोकतंत्र की हत्या बंद करो प्रधानमंत्री होश में आओ,वी वांट जस्टिस विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस सांसद और मार्शलों के बीच हुई धक्का-मुक्की....
लोकतंत्र की हत्या बंद करो प्रधानमंत्री होश में आओ,वी वांट जस्टिस विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस सांसद और मार्शलों के बीच हुई धक्का-मुक्की....
Posted by : achhiduniya
25 November 2019
सोमवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते और पोस्टर लिए हुए आसन के निकट पहुंच गए. इडेन और प्रतापन ने बड़ा पोस्टर ले रखा था जिस पर ‘स्टॉप मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी' लिखा था। नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया और अनुसूचित जाति के लड़के-लड़कियों के छात्रावास विषय पर पूरक प्रश्न पूछने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम पुकारा।
इस सत्र में पहली बार सदन में पहुंचे गांधी ने
सवाल पूछने से इनकार करते हुए कहा, महाराष्ट्र
में लोकतंत्र की हत्या हुई है, ऐसे में मेरे सवाल पूछने का
कोई मतलब नहीं है। इसी बीच स्पीकर बिरला ने बड़ा पोस्टर लहरा रहे इडेन और प्रतापन को
ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। सदस्यों के नहीं मानने पर स्पीकर ने मार्शलों को
दोनों कांग्रेस सदस्यों को सदन से बाहर करने का आदेश दिया। इसके बाद मार्शल इन
दोनों सदस्यों को सदन से बाहर ले जाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ इडेन, प्रतापन और अन्य कांग्रेस सदस्यों की धक्का मुक्की हो गई।
सोमवार
को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की
प्रतिमा के सामने कांग्रेस सांसदों ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष
सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लिए कांग्रेस नेताओं
ने लोकतंत्र की हत्या बंद करो प्रधानमंत्री होश में आओ और वी वांट जस्टिस के नारे
लगाए।


