- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता राहुल और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया केंद्र सरकार ने..
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता राहुल और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया केंद्र सरकार ने..
Posted by : achhiduniya
08 November 2019
केंद्र सरकार ने बीते दिनो पूर्व प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी। अब सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया
गांधी,नेता राहुल और प्रियंका गांधी की
एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की ओर से अब गांधी
परिवार को पूरे भारत में सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। अब तक गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा मिलती रही है। मगर
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब एसपीजी के जिम्मे गांधी परिवार की सुरक्षा
नहीं होगी,
बल्कि अब सीआरपीएफ पर ही इस परिवार की सुरक्षा की
जिम्मेवारी होगी। एक
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा आकलन करने के बाद गांधी
परिवार को मिली विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया।इन कारणो से हटाई गई सुरक्षा:## सोनिया गांधी:- सूत्रों के अनुसार
2015 से 2019 के बीच सोनिया गांधी 50 मौकों पर बगैर बुलेट प्रूफ वाहनों के दिल्ली
में सफर कर चुकी हैं। इसके अलावा एक बार राहुल गांधी, सोनिया
गांधी को अपनी नॉन बुलेट प्रुफ कार में भी ले जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार
पिछले 5 सालों में सोनिया गांधी 13 बार देश के अलग-अलग हिस्सों में अनिर्धारित
यात्राएं कर चुकी हैं,जहां उन्होंने बुलेट प्रूफ वाहन का
इस्तेमाल भी नहीं किया है।
इसके अलावा अपनी 24 विदेश यात्राओं के दौरान सोनिया
गांधी ने एसपीजी सुरक्षा अधिकारियों को अपने साथ नहीं रखा। राहुल गांधी:- साल 2005
से 2014 के बीच राहुल गांधी ने 18 मौकों पर ऐसे वाहनों में सफर किया जो बुलेट प्रूफ
नहीं थे। साल 2015 से मई 2019 के बीच ऐसे 1892 मौके आए जब राहुल गांधी बगैर बुलेट
प्रूफ गांड़ी के दिल्ली के भीतर घूमे,यानी की करीब रोजाना एक
बार ऐसा हुआ। इसके अलावा 247 बार वह नॉन बुलेट प्रूफ वाहनों से दिल्ली से बाहर भी
गए। प्रियंका गांधी:- साल 2015 से लेकर 2019 के बीच प्रियंका गांधी ने दिल्ली के
भीतर 339 मौकों पर एसपीजी बुलेट प्रूफ वाहन का इस्तेमाल नहीं किया है जबकि 64 बार
ऐसे मौके आए जब प्रियंका ने दिल्ली से बाहर एसपीजी बुलेट प्रूफ वाहन का इस्तेमाल
नहीं किया। यहां तक की कई बार एसपीजी अधिकारियों की सलाह के बावजूद प्रियंका ने
बुलेट प्रुफ वाहन का इस्तेमाल नहीं किया। 1991 से लेकर 2019 के दौरान प्रियंका
गांधी 99 विदेश यात्राएं कर चुकी हैं। जिनमें से सिर्फ 21 बार वह अपने साथ एसपीजी
के सुरक्षा अधिकारियों को लेकर गईं थीं। जबकि 78 मौकों पर वह बिना एसपीजी सुरक्षा
अधिकारियों के विदेश यात्राओं पर गईं।

