- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया देवेंद्र फडणवीस ने...इस्तीफे के बाद मीडिया से की बातचीत
Posted by : achhiduniya
08 November 2019
महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच चल रहे
राजनीतिक गतिरोध के बीच अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया है और
राज्यरपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के
नतीजे के बाद भी सरकार बनाने को लेकर इंतजार खत्म नहीं हो रहा। फडणवीस ने
इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा उनको
सौंप दिया है। बीते पांच साल मुझे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिला
और मैं इसका शुक्रगुजार हूं। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच सत्ता की साझेदारी को
लेकर झगड़ा फंसा है।
शिवसेना जहां मुख्यमंत्री पद पर 50-50 फार्मूले की बात कर रही
है,
वहीं बीजेपी इससे इनकार कर रही है। शिवसेना का
दावा है कि चुनाव से पहले ही बीजेपी के अमित शाह से इस पर समझौता हुआ था कि दोनों
पार्टियों से ढ़ाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री होगा। मगर देवेंद्र फडणवीस ने इस समझौते
से इनकार कर दिया है। जहां भाजपा ने अब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, वहीं शिवसेना बार-बार मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर अड़ी है।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हवाले से कहा गया कि भाजपा उनसे तभी संपर्क साधे
जब मुख्यमंत्री पद शिवसेना को देने के लिए तैयार हो।

