- Back to Home »
- State News »
- शिवसेना चली संघ की शरण में लिखा खत......
Posted by : achhiduniya
05 November 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से ही शिवसेना दावा करती आ रही है कि भाजपा ने चुनाव से पहले सत्ता के 50-50 बंटवारे पर सहमति व्यक्त की थी। शिवसेना के अनुसार, इसका अर्थ यह है कि मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के आधे पद बारी-बारी दोनों पार्टियों को हासिल होंगे। शिवसेना ने भाजपा के वैचारिक संरक्षक माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गुहार लगाई
है। केंद्रीय मंत्री नितिन
गडकरी के करीबी माने जाने वाले शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने खत लिखकर RSS के सरसंघचालक (प्रमुख) मोहन भागवत से दखल देने का आग्रह किया है, और आरोप लगाया है कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है।
मोहन भागवत को लिखे खत में किशोर तिवारी ने कहा है कि राज्य की जनता ने
भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में जनादेश दिया है,लेकिन
भाजपा द्वारा गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने की वजह से महाराष्ट्र में नई सरकार के
गठन में विलंब हो रहा है। इसीलिए, RSS को दखल
देना चाहिए और मुद्दे को हल करना चाहिए।

