- Back to Home »
- Discussion »
- अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर में हुई अहम बैठक....
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर में हुई अहम बैठक....
Posted by : achhiduniya
05 November 2019
BJP
[भारतीय जनता पार्टी] व RRS[राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ] मुस्लिम नेताओं और दूसरे पक्ष के साथ
सामंजस्य स्थापित करने में जुटे हैं। कोशिश की जा रही है कि इन सभी नेताओं को इस
बात पर सहमत किया जाए कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होगा ताकि समाज में
शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार
को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर एक बैठक की गई।
शिया धर्मगुरु
मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद ने अयोध्या के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री मुख्तार
अब्बास नकवी के घर में हुई बैठक के बाद कहा, सुप्रीम
कोर्ट जो भी फैसला देता है, हम सभी को उसका सम्मान करना
चाहिए। हम फैसले के साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। ऑल इंडिया सूफी
सज्जादनशीं काउंसिल के चेयरमैन सैयर नसेरुद्दीन चिश्ती ने कहा,बैठक में इस बात पर एक मत था कि सभी धर्मों के लोगों को सुप्रीम
कोर्ट का फैसला मानना चाहिए।
हम सभी दरगाहों को लोगों से अपील करते हुए इस बात के
निर्देश देंगे कि अफवाहों और झूठी ख़बरों पर यकीन न किया जाए।


