- Back to Home »
- Judiciaries »
- मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अयोध्या केस में फैसले के वक्त कही यह बात....
Posted by : achhiduniya
09 November 2019
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अयोध्या केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि सबूतों से पता चलता है कि ब्रिटिश आक्रमण से पहले हिंदुओं द्वारा राम चबूतरा और सीता रसोई की पूजा की जाती थी। मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने कहा कि अभिलेखों में साक्ष्य बताते हैं कि विवादित भूमि का बाहरी हिस्सा हिंदुओं के कब्जे में था। गोगोई ने कहा कि हिंदुओं का विश्वास कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में उक्त स्थल पर हुआ था, अविवादित है। उन्होंने फैसले में कहा कि हिंदू अयोध्या को भगवान राम की जन्मभूमि मानते हैं। उनमें धार्मिक भावनाएं हैं।
चीफ जस्टिस ने कहा
कि हिंदुओं की आस्था और विश्वास है कि भगवान राम का जन्म विवादित जगह पर हुआ था।
हिंदुओं की आस्था है कि भगवान राम का जन्म निर्विवाद रूप से यहीं हुआ था। उन्होंने
कहा कि टाइटल दावे के आधार पर ही तय होगा, न कि
आस्था और विश्वास के नाम पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऐतिहासिक वृत्तांत
हिंदुओं के विश्वास का संकेत देते हैं कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि थी।

