- Back to Home »
- National News »
- अयोध्या फैसले के बाद अब जनसंख्या पर हो बात,सरकार का अगला टारगेट हम दो हमारे दो होना चाहिए....बीजेपी सांसद साक्षी महारज
अयोध्या फैसले के बाद अब जनसंख्या पर हो बात,सरकार का अगला टारगेट हम दो हमारे दो होना चाहिए....बीजेपी सांसद साक्षी महारज
Posted by : achhiduniya
11 November 2019
अयोध्या विवाद तो सुलझा गया। अब सरकार का अगला
टारगेट जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए। उन्होंने अयोध्या विवाद को लेकर कहा
कि पिछले 70 सालों से कांग्रेस इस मसले पर राजनीति कर रही थी। अब यह खत्म हो गया
है। सरकार का अगला टारगेट हम दो हमारे दो होना चाहिए। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
ने कही यह बात। मेरठ में मीडिया से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि वह सुप्रीम
कोर्ट का धन्यवाद करते है कि उन्होंने 150 साल से अधिक पुराने अयोध्या भूमि विवाद
को सुलझा दिया। साथ ही कहा अब हमारा राष्ट्र एकता के रास्ते पर चल रहा है। मंदिर
और मस्जिद के मुद्दे बहुत छोटे हो गए हैं।
उन्होंने रामलला भूमि के मुद्दे पर
कांग्रेस को घेरते हुआ कहा कि 70 साल तक इन्होने देश में अयोध्या विवाद बलबूते राज
किया। इसे सुलझाने की कोशिश नहीं की, लेकिन
देश की जनता अब समझ गई है कि इस मुद्दे को चालीस दिन मैं सुलझाया जा सकता था।
साक्षी महाराज ने शिया और सुन्नी मुस्लिम लोगों का भी दिल से अभिवादन करते हुए देश
की जनता को नमन किया। साक्षी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में हर धर्म
के लिए दो बच्चों का कानून बने, क्योंकि अब देश के आगे सबसे
बड़ी समस्या जनसंख्या है। सरकार का अगला टारगेट जनसंख्या पर दो बच्चों का कानून
लाना होना चाहिए।

