- Back to Home »
- State News »
- एकाएक उद्धव ठाकरे ने क्यू ठोका CM कुर्सी पर दावा....?
Posted by : achhiduniya
11 November 2019
ठाकरे
परिवार आदित्य को पार्टी और सरकार दोनों की विरासत देने की तैयारी में था,लेकिन जब मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवसेना के खाते में आती दिख
रही है तो पार्टी ने अचानक आदित्य ठाकरे की जगह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम
आगे कर दिया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर शिवसेना ने अचानक ये फैसला
क्यों ले लिया? क्या ये फैसला पार्टी की किसी नई रणनीति का
हिस्सा है या सहयोगी दलों के दबाव के कारण ये फैसला लिया गया है? सूत्रों की माने तो शिवसेना आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री के रूप
में पेश करना चाहती थी लेकिन नए बनते राजनीतिक समीकरण में एनसीपी प्रमुख शरद पवार
इसके लिए तैयार नहीं थे।
पवार ने साफ कह दिया कि आदित्य के नाम पर एनसीपी समर्थन
नहीं कर सकती। अगर शिवसेना उद्धव ठाकरे का नाम सामने लाए तो समर्थन पर विचार किया
जा सकता है। ऐसे में पार्टी ने तुरंत अपनी रणनीति बदलते हुए युवा जोश को जगह अनुभव
को तरजीह दी और उद्धव ठाकरे का नाम आगे कर दिया।


