- Back to Home »
- Politics »
- केंद्रीय सड़क परिवहन व जहाज रानी मंत्री नीतिन गड़करी बन सकते है बीजेपी-शिवसेना के बीच मध्यस्थता का पुल...
केंद्रीय सड़क परिवहन व जहाज रानी मंत्री नीतिन गड़करी बन सकते है बीजेपी-शिवसेना के बीच मध्यस्थता का पुल...
Posted by : achhiduniya
06 November 2019
बीजेपी और शिवसेना में जारी गतिरोध के बीच बीती रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। उसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना-बीजेपी के बीच कड़वाहट को कम करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन व जहाज रानी मंत्री और बीजेपी नेता नीतिन गड़करी मध्यस्थता कर सकते हैं।
नितिन गडकरी शिवसेना मुखिया उद्धव ठाकरे के
साथ नए फॉर्मूले पर चर्चा कर सकते हैं। इससे एक बात ये सामने आ रही है कि अब सरकार
बनाने को लेकर आरएसएस भी किसी रूप में अपनी भूमिका निभा सकता है। इससे पहले बीजेपी
नेताओं के करीबी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के सलाहकार किशोर तिवारी ने इस
सिलसिले में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की थी।
बेहद
प्राथमिकता वाले इस पत्र में तिवारी ने संघ प्रमुख से आग्रह किया था कि वे सरकार
गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मध्यस्थता कराएं ताकि बीजेपी और
शिवसेना के बीच जारी विवाद का आम सहमति से हल निकल सके।


