- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सरकार गठन में आरएसएस का नही कोई रोल,मैं दिल्ली में काम करना जारी रखूंगा नहीं बनूंगा सीएम....नितिन गडकरी
सरकार गठन में आरएसएस का नही कोई रोल,मैं दिल्ली में काम करना जारी रखूंगा नहीं बनूंगा सीएम....नितिन गडकरी
Posted by : achhiduniya
07 November 2019
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आरएसएस प्रमुख मोहन
भागवत से नागपुर में मुलाकात करने वाले हैं। दोनों की मुलाकात को लेकर कई तरह के
कयास लगाए जा रहे थे। जिस पर गडकरी ने विराम लगा दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा
चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार बनाने को लेकर गतिरोध जारी है। भाजपा और शिवसेना के
बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में
सरकार बनाने पर जल्द ही कोई फैसला होगा।
देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ही सरकार
बनाई जानी चाहिए। गडकरी ने कहा, सरकार गठन में आरएसएस और मोहन
भागवत जी को कई संबंध नहीं है। उनके मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर गडकरी ने साफ कहा
कि मेरा महाराष्ट्र में लौटने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं दिल्ली में काम करना
जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि हमें शिवसेना का समर्थन जरूर मिलेगा। हम उनके साथ
बातचीत कर रहे हैं।

