- Back to Home »
- Property / Investment »
- बैंक जमाकर्ताओं के जमा गारंटी बीमा की सीमा को एक लाख रुपए से बढ़ाने का प्रयास करेगी सरकार....
Posted by : achhiduniya
15 November 2019
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पंजाब
और महाराष्ट्र सहकारी बैंक में हुए घोटाले से प्रभावित लाखों लोगों को देखते हुए
सरकार ने एक विधेयक लाने की योजना बनाई है। आरबीआई द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने से
पीएमसी बैंक के खाताधारकों को अपने बचत खाते से पूर्ण राशि निकालने में परेशानी का
सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बैंक जमाकर्ताओं को उनके खाते में जमा राशि पर
जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन की ओर से अधिकतम एक लाख रुपए तक का बीमा कवर
उपलब्ध कराया जाता है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की कल्याणकारी
योजनाओं के खर्च में कटौती करने की कोई योजना नहीं है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार
बैंक जमा गारंटी बीमा की सीमा को एक लाख रुपए से बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि एक से
अधिक राज्यों में परिचालन करने वाले सहकारी बैंकों के नियमन और बैंक जमा गारंटी
बीमा की सीमा बढ़ाने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संसद का शीलकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है।

