- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 'पति पत्नी और वो' फिल्म की लीड रोल निभा रही एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एक्टिंग को लेकर कही यह बात...
Posted by : achhiduniya
07 November 2019
अपनी फिल्मों में अक्सर ग्रामीण या छोटे शहर की
लड़की का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कहा, मैं
मुंबई में पली-बढ़ी हूं और अपने निभाए गए किरदारों से मैं बहुत अलग हूं, इसीलिए मुझे उन किरदारों को निभाने में मजा आता है। मेरे लिए, ग्लैमरस, शहरी और अंग्रेजी बोलने वाली
लड़की के किरदार को निभाना आसान है और मुझे इनके लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं
करनी होती है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कहा
कि वो इस फिल्म में एक ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। क्या बदलाव के लिए पति पत्नी
और वो में एक ग्लैमरस किरदार को निभाना उन्हें संतुष्टि
देती है? इसके जवाब में भूमि ने कहा, मुझे संतुष्टि तब मिलती है जब
मैं 'बाला' या 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में यर्थाथपूर्ण
किरदार निभाती हूं।
मुझे लगता है कि आप जिस किरदार को निभाते हैं, वह आपको
मानसिक शांति प्रदान करती है न कि आप जो कपड़े पहनते हैं। मुदस्सर अजीज द्वारा
निर्देशित 'पति पत्नी और वो' छह
दिसंबर को रिलीज हो रही है।


