- Back to Home »
- Politics »
- फंड की कमी का रोना रोने वाली कांग्रेस ने किए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में 820 करोड़ खर्च.....
Posted by : achhiduniya
07 November 2019
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014 के मुकाबले कांग्रेस ने इस वर्ष 300 करोड़ अधिक खर्च किया। लोकसभा चुनाव के दौरान 856 करोड़ कांग्रेस पार्टी को नकदी और चेक के माध्यम से चंदा मिला। गौर करनेवाली बात है कि 2018-19 में कांग्रेस सिर्फ 126 करोड़ फंड जुटा पाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने पब्लिसिटी पर 626 करोड़ और उम्मीदवारों पर 194 करोड खर्च किया।
कुल 86 करोड़ रुपया चुनाव के दौरान
हवाई खर्च उम्मीदवारों और स्टार कैम्पेनर पर पार्टी ने खर्च किया। वहीं राहुल
गांधी की हवाई यात्रा पर करीब 40 करोड़ का खर्च किया गया। फंड की कमी से जूझती
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 और 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में 820 करोड रुपया
खर्च किया।

