- Back to Home »
- Politics »
- फ्लोर टेस्ट से पहले ही फ्लॉप हो गई देवेंद्र फडणवीस सरकार दिया इस्तीफा...
Posted by : achhiduniya
26 November 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और
कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर बहुमत का 145 का
आंकड़ा पार कर लिया था,लेकिन शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले की
मांग रख दी जिसके मुताबिक ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मॉडल था। शिवसेना का कहना था कि बीजेपी के साथ समझौता इसी
फॉर्मूले पर हुआ था, लेकिन बीजेपी का दावा है कि ऐसा कोई
समझौता नहीं हुआ। इसी को लेकर मतभेद इतना बढ़ा कि दोनों पार्टियों की 30 साल
पुरानी दोस्ती टूट गई थी। हाल के राजनैतिक उठापटक के चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र
फणडवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफे के बाद नई
सरकार कैसी होगी इसका स्वरूप सामने आ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक खबर है कि
शिवसेना-NCP-कांग्रेस की सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए
जाएंगे। एक डिप्टी सीएम कांग्रेस का होगा और दूसरा NCP का
बनेगा, वहीं उद्धव ठाकरे पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री
पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस की तरफ से बाला साहेब थोराट और NCP के जयंत पाटिल डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। अजित पवार के इस्तीफे के बाद
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा का 5 साल के शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री
होंगे। संजय राउत ने कहा कि पांच साल के लिए एनसीपी कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन से
सरकार चलेगी। संजय राउत ने यह भी कहा कि अजित पवार भी हमारे साथ में आएंगे।

