- Back to Home »
- International News »
- पाक पीएम इमरान खान ने मौलाना फजलुर्रहमान की धमकी के आगे टेके घुटने...
Posted by : achhiduniya
05 November 2019
पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने रक्षा
मंत्री परवेज खत्ताक के नेतृत्व वाली टीम की बैठक में कहा कि वह अपने इस्तीफे को
छोड़कर आजादी मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों की सभी जायज मांगें मानने को तैयार
हैं। आजादी मार्च का नेतृत्व तेजतर्रार मौलवी तथा मौलाना फजलुर्रहमान कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा एक को छोड़ सारी मांगे मांगने को तैयार हैं इमरान
एक्सप्रेस ट्रिब्यून में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के हवाले से कहा,सरकार इस्तीफे को छोड़कर सभी जायज मांगें मानने को तैयार है।
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी शुजात हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल
ने सोमवार रात फजलुर्रहमान से मुलाकात की।
इससे कुछ ही घंटे पहले रक्षा मंत्री
परवेज खत्ताक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जेयूआई-एफ नेता अकरम खान
दुर्रानी के नेतृत्व वाली रहबर समिति के साथ मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की।
पाकिस्तान के ज्यादातर विपक्षी दल हैं आजादी मार्च में शामिल मौलाना फजलुर्रहमान
प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान बैकफुट पर दिख रहे हैं और यही वजह है कि वे
मौलाना की ज्यादातर मांगें मानने को तैयार हो गए हैं।

