- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- जो बुद्धिजीवी गाय का मांस खाते हैं उन्हें कुत्ते का मीट भी खाना चाहिए..बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने दिया विवादित बयान...
जो बुद्धिजीवी गाय का मांस खाते हैं उन्हें कुत्ते का मीट भी खाना चाहिए..बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने दिया विवादित बयान...
Posted by : achhiduniya
05 November 2019
अपने विवादित बयानों को लेकर बंगाल बीजेपी प्रमुख
दिलीप घोष पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले अगस्त में उन्होंने अपने
कार्यकर्ताओं से TMC के लोगों पर हमला करने के लिए उकसाया था। साथ ही
उन्होंने पुलिस को भी चेतावनी दी थी। हाल ही में दिलीप घोष ने कहा कि जो
बुद्धिजीवी गाय का मांस खाते हैं उन्हें कुत्ते का मीट भी खाना चाहिए क्योंकि
उनकी सेहत के लिए सभी एक जैसा है। एक रैली के दौरान बयान देते हुए उन्होंने यह भी
कहा कि भारत में गाय का दूध स्वर्णिम है क्योंकि उसमें सोना होता
है। घोष ने कहा, गाय हमारी मां है, हम गाय
के दूध को पीकर जिंदा रहते हैं, अगर कोई हमारी मां के साथ गलत
व्यवहार करेगा तो हम उसे उसी तरह सबक सिखाएंगे जैसे सिखाया जाना चाहिए। भारत की पवित्र
भूमि पर गौ हत्या महापाप है। इसी के साथ उन्होंने सड़कों पर गौ मांस खाने वाले
बुद्धिजीवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग विदेशी पालतू कुत्तों का मल साफ
करने में अपनी शान समझते हैं। उन्होंने कहा, कुछ
बुद्धिजीवी सड़क पर गाय मांस खाते हैं, मैं उन्हें
बताना चाहता हूं कि न सिर्फ गाएं ही क्यों उन्हें कुत्ते का मांस भी खाना चाहिए।
वे किसी का भी मीट खाएं उनकी सेहत अच्छी ही रहेगी, लेकिन
सड़क पर खाने की क्या जरूरत है? आप अपने घर के भीतर बैठ कर इसे
खाएं।

