- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र में गरमाई आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने....
महाराष्ट्र में गरमाई आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने....
Posted by : achhiduniya
08 November 2019
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने
राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा सौंपा जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। इस के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना
पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ किया कि शिवेसा के साथ 50-50 फार्मूले पर कभी
चर्चा ही नहीं हुआ तो वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर
बीजेपी को जवाब दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि झूठा ठहराये जाने से स्तब्ध और व्यथित
हूं,उन्होंने कहा कि अमित शाह की
उपस्थिति में सत्ता में समान साझीदारी की सहमति बनी थी।
ठाकरे ने कहा कि शिवसेना
को मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यवाहक
मुख्यमंत्री को मीडिया से बातचीत करते हुए देख चिंतित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने
बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाकर दिखाएं। देवेंद्र
फडणवीस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे फडणवीस जी से ऐसी
उम्मीद बिल्कुल नहीं थी वे झूठ बोलेंगे, उन्होंने कहा कि मैं
उन्हें बता देना चाहता हूं कि शिवसैनिक अपने बचन के पक्के होते हैं।
शिवसेना के
लोग कभी किसी से झूठ नहीं बोलते हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने बालासाहेब से
वादा किया था कि एक दिन शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और इस वादे को मैं पूरा
करूंगा। इस वादे को पूरा करने के लिए मुझे अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की जरूरत
नहीं।


