- Back to Home »
- National News , Religion / Social »
- प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की पहल के लिए पाक पीएम इमरान खान का शुक्रिया अदाकर कही यह बात...
प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की पहल के लिए पाक पीएम इमरान खान का शुक्रिया अदाकर कही यह बात...
Posted by : achhiduniya
09 November 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश-उत्सव से पहले, इंटीग्रेटेड
चेकपोस्ट, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना, हम सभी
के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। गुरु नानक देव जी, सिर्फ
सिख पंथ की,
भारत की ही धरोहर नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पुंज हैं। मैं आप सभी को देश और दुनिया में बसे सभी सिख भाई-बहनों को करतारपुर कॉरिडोर
के उद्घाटन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा, इस कॉरिडोर
के बनने के बाद अब गुरुद्वारा दरबार साहब के दर्शन आसान हो जाएंगे। मैं पंजाब
सरकार का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का इस कॉरिडोर
को तय समय में बनाने वाले हर श्रमिक साथी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री
मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की पहल के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान
नियाजी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इमरान ने करतारपुर कॉरिडोर के विषय
में भारत की भावनाओं को समझा, सम्मान दिया और उसी भावना के
अनुरूप कार्य किया। पीएम मोदी ने कहा,करतारपुर केवल गुरुनानक देवजी
की कर्मभूमि नहीं है बल्कि करतापुर के कण-कण में गुरुनानक देवजी के पसीने की महक
मिली हुई है। उसकी वायु में उनकी वाणी घुली हुई है। कहते हैं शब्द हमेशा ऊर्जा बनकर वातावरण में विद्यमान रहते हैं।
करतारपुर से मिली गुरुवाणी की ऊर्जा, सिर्फ
हमारे सिख भाई-बहनों को ही नहीं बल्कि हर भारतवासी को अपना आशीर्वाद देगी।
गुरुनानक
देवजी ने सीख दी है कि सच्चाई और ईमानदारी से किए गए विकास से हमेशा तरक्की और
समृद्धि के रास्ते खुलते हैं। गरुनानक
देवजी ने सीख दी है कि धन तो आता जाता रहेगा पर सच्चे मूल्य हमेशा रहते हैं। बीते 1 साल से देश और विदेश में
कीर्तन, कथा, प्रभात फेरी, लंगर, जैसे आयोजनों के माध्यम से
गुरु नानक देव की सीख का प्रचार किया जा रहा है। इससे पहले गुरु गोबिंद सिंह जी के
350वें प्रकाशोत्सव को भी इसी तरह भव्यता के साथ पूरी दुनिया में
मनाया गया था।


