- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता की बायोपिक “थलाइवी” की तैयारी में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत...
तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता की बायोपिक “थलाइवी” की तैयारी में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत...
Posted by : achhiduniya
24 November 2019
'बाहुबली' और 'मणिकर्णिका' फेम लेखक के.वी.विजयेंद्र
प्रसाद द्वारा लिखित इस फिल्म का बिब्री एंड कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर
तले विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह कर रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर को
देखकर ऐसा लग रहा है कि जयललिता जैसा दिखने के लिए कंगना को प्रोस्थेटिक मेकअप के
लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी। पोस्टर में कंगना को पहचान पाना बहुत ही मुश्किल
लग रहा है। उन्होंने पूरी तरीके से जयललिता के अवतार को अपनाया हुआ है। कगंना की यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता
पर आधारित है।
तमिल में “थलाइवी” और हिंदी में 'जया' नामक इस फिल्म को दक्षिण के जाने-माने निर्देशकों में से एक एएल
विजय निर्देशित कर रहे हैं। बॉलीवुड की अदाकारा कंगना रनौत अपनी
फिल्मों के लगभग हर किरदार के लिए मेहनत करती हैं। उस किरदार को महसूस करने के
लिए काम हो या फिर लुक्स पर कंगना मेहनत से कभी पीछे नहीं हटतीं। यह फिल्म 26 जून 2020 में रिलीज
होगी।

