- Back to Home »
- Crime / Sex »
- झूठे विज्ञापन के चलते बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ पर लगा जुर्माना....
Posted by : achhiduniya
24 November 2019
मुजफ्फरनगर के निवासी अधिवक्ता ब्रजभूषण अग्रवाल
ने सन 2013-14 में जोड़ों के दर्द से संबंधित संधिसुधा नामक तेल ऑनलाइन खरीदा था।
इसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ ने विज्ञापन के माध्यम से 100 प्रतिशत
फायदा होने का दावा किया था। साथ ही इसमें फायदा न होने पर 15 दिनों में मनी बैक
गारंटी का दावा किया गया था। शिकायतकर्ता ब्रजभूषण अग्रवाल के पुत्र अभिनव अग्रवाल
की मानें तो दवाई से फायदा न होने पर उन्होंने कंपनी अधिकारियों से बात कर 13 दिन
के अंदर कोरियर के माध्यम से इस तेल को कंपनी को वापस भेज दिया था।
पैसे वापसी को
लेकर कंपनी द्वारा कोई बात न करने पर पीड़ित ब्रजभूषण अग्रवाल ने उपभोक्ता फोरम में
तेल बनाने वाली कंपनी सप्तऋषि आयुर्वेद इंस्टीट्यूट, तेल
बेचने वाली कंपनी टेलीमार्ट शॉपिंग नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, लोकल डिस्टीब्यूटर मैक्स कम्युनिकेशन, तेल का विज्ञापन करने वाले फिल्म अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ
के खिलाफ जुर्माने का वाद दायर किया था। कई साल बीत जाने के बाद 15 नवंबर को
उपभोक्ता फोरम ने पांचों आरोपियों पर 26,710 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही
समय सीमा एक माह के अंदर अगर पीड़ित को ये धनराशि न दे पाने पर आरोपियों को
जुर्माना राशि पर 12 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज भी देना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के
मुजफ्फरनगर में विज्ञापन करने वाले
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ समेत ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली एक कंपनी पर जुर्माना लगाया
गया है। बॉलीवुड अभिनेताओं समेत पांच लोगों पर उपभोक्ता फोरम ने 26,710 रुपये का जुर्माना लगाया है।

