- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- आसमान छूती प्याज की कीमतों पर सरकार ऐसे शिकंजा कसने की तैयारी में....
Posted by : achhiduniya
27 November 2019
देश के बड़े महानगरों, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में प्याज
के दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक
पहुंच गए है। कारोबारियों का कहना है कि अगर मंडियों में प्याज की सप्लाई नहीं बढ़ती
तो कीमतें और बढ़ सकती हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान का कहना है
कि बारिश के चलते प्याज के उत्पादन में 26 फीसदी
की गिरावट आई है। वहीं, 56000 टन
प्याज का बफ़र स्टॉक बना था जिसमें 50 फीसदी
सूख गया है। कर्नाटक, नासिक, गुजरात में लगातार बारिश होने की वजह से नवंबर-दिसंबर में
निकलने वाली प्याज की फसलें खराब हो गई हैं।
इसी वजह से प्याज की कीमतों में उछाल
आया है। फिलहाल दिल्ली और आसपास के इलाकों
में प्याज की आवक अलवर से हो रही है। केवल दो-तीन राज्यों से प्याज की सप्लाई होने
के कारण डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। केंद्र सरकार ने राज्यों को प्याज की
स्टॉक लिमिट घटाने को कहा है। मौजूदा समय में रिटेल व्यापारी 100 किलो तक प्याज रख सकता है। वहीं, होलसेल
व्यापारी 500
किलो तक प्याज अपने स्टॉक में रख सकता हैं। सरकार
को कीमतें और बढ़ने की आशंका सता रही है।

