- Back to Home »
- Politics »
- गठबंधन की सरकार को कांग्रेस ने लगाई डिमांड की ब्रेक..
Posted by : achhiduniya
27 November 2019
सूत्रों के हवाले से खबर है कि गठबंधन की सरकार के आगे कांग्रेस ने बड़ी मांग रख दी है। कांग्रेस ने उप-मुख्यमंत्री का पद लेने से इनकार कर दिया है। उप-मुख्यमंत्री के पद की जगह कांग्रेस स्पीकर के पद की मांग कर रही है। जंहा एक तरफ महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार के गठन की तैयारी में है। वही कांग्रेस की मांग किसी ब्रेकर की तरह न बन जाए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद मंत्री और अन्य पदों का भी निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले तक कांग्रेस हमेशा डिप्टी सीएम पद को लेकर फैसला न होने की बात करती आई है।
यहां तक
कि डिप्टी सीएम की बात पर कहने को तो कांग्रेस के सूत्रों ने दो चार नाम पहले ही
सुझा दिए थे,
लेकिन इस बात की किसी भी नेता ने कोई पुष्टि नहीं
की। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की
शपथ लेंगे। खबर है कि वह 28 नवंबर को शाम 6:40 मिनट पर उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें देशभर से दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी।

