- Back to Home »
- Politics , State News »
- "देश सबसे पहले'"इस मंत्र के सहारे कदम बढ़ाएगी शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार...ये होगा CM उद्धव ठाकरे का सबसे पहला एक्शन...
"देश सबसे पहले'"इस मंत्र के सहारे कदम बढ़ाएगी शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार...ये होगा CM उद्धव ठाकरे का सबसे पहला एक्शन...
Posted by : achhiduniya
28 November 2019
महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी तीनों
पार्टियों की ओर से साझा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है जिसमें सेकुलर विचार पर
जोर दिया गया है। यह भी बताया गया है कि राज्य की सरकार बिना किसी भेद भाव के सभी
के लिए काम करेगी। शपथ लेने के बाद गठबंधन की सरकार की प्राथमिकता क्या है इसकी घोषणा
कर दी गई है। उद्धव ठाकरे शपथ लेने के बाद राज्य के किसान और आम जनता पर ध्यान
देने जा रही है।
सरकार शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार एक रुपये में राज्य
की सभी जनता के लिए इलाज की व्यवस्था कराएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास
योजना पर कार्य होगा। यह उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। राज्य के किसानों के
लिए नई फसल बीमा योजना पर काम की जाएगी ताकि इसका फायदा तत्काल किसानों को दी
जाए। उद्धव ठाकरे की सरकार राज्य में नौकरियों पर ध्यान देगी।
सरकारी नौकरियों
में खाली पद तुरंत भरे जाएंगे। राज्य के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा
योजना की बात की गई है, जिस पर काम किया जाएगा। शपथ
लेने के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार सूखा पीड़ित किसानों का कर्ज सबसे पहले माफ
करेगी।


