- Back to Home »
- Discussion »
- आखिर किसके डर से कांग्रेस भोपाल तो NCP गोवा भेज रही अपने समर्थक विधायक....?
Posted by : achhiduniya
23 November 2019
महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह वह हुआ जिसकी किसी ने कल्पना तक
नहीं की थी। शुक्रवार रात तक जहां कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनने बनती
दिख रही थी,लेकिन जब सुबह देश के लोग उठे तो उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद की शपथ
लेते हुए देखा। NCP नेता और अब डिप्टी सीएम अजित पवार अपने समर्थक
विधायकों को मुंबई से बाहर ले जाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक वह अपने
समर्थक विधायकों को गोवा लेकर जा रहे हैं। अजित पवार के समर्थक विधायकों के साथ
धनजंय मुंडे भी हैं।
इन्हें एक प्राइवेट चार्टर प्लेन के जरिए गोवा ले जाया जाएगा।
एनसीपी नेता अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों से के समर्थन से बीजेपी सरकार बनने
के बाद कांग्रेस भी सतर्क हो गई है। कांग्रेस ने अपने सारे विधायकों को महाराष्ट्र
से बाहर भेजने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अपने विधायकों को
शाम 5 बजे की फ्लाइट भोपाल लेकर जाएगी। सरकार बनने के बाद शरद पवार ने ट्वीट कर यह
कहा कि अजित पवार का बीजेपी को समर्थन देने का फैसला उनका निजी फैसला है। शरद पवार
ने कहा, अजित पवार का बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का
फैसला उनका निजी फैसला है, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
का इससे कोई संबंध नहीं है। हम यह साफ करना चाहते हैं कि हम उनके इस फैसले का न तो
समर्थन करते हैं और न ही सहमति देते हैं।

