- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- UP- CM योगी आदित्यनाथ का शाकाहारी 'कालू' [कुत्ता] सेलिब्रिटी से कम नही दूध-रोटी के साथ खाता है पनीर....
UP- CM योगी आदित्यनाथ का शाकाहारी 'कालू' [कुत्ता] सेलिब्रिटी से कम नही दूध-रोटी के साथ खाता है पनीर....
Posted by : achhiduniya
27 November 2019
गोरक्ष मंदिर के कार्यालय प्रभारी तिवारी ने संवाददाताओं से कहा,कालू के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं,जिससे मौसम के बदलाव से उसे कोई परेशानी नहीं होगी। एक भक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नियमित तौर पर गोरखपुर आते हैं और वह जब भी आते हैं,कालू उनसे दौड़कर मिलता है। योगी आदित्यनाथ के मंदिर परिसर में रहने तक कालू उनके साथ रहता है। तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि योगी आदित्यनाथ को खासतौर से कालू प्रिय है। तिवारी ने कहा,कालू को दिसंबर 2016 में गोरक्ष मंदिर लाया गया था और योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 में तीन महीने बाद मुख्यमंत्री बने।
योगी जी के पास पहले राजा बाबू नाम का एक कुत्ता था,जिसकी मौत हो गई और वह (योगी) उसके बाद परेशान थे। योगी आदित्यनाथ के काले
रंग के लैब्राडोर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ब्लैक लैब्राडोर
का नाम 'कालू' है और कहा जाता है कि यह
आदित्यनाथ को बहुत प्रिय है। जब कभी भी योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आते हैं तो वह खुश
होकर उनके इर्दगिर्द कूदने लगता है। सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कालू के
साथ वाली तस्वीर कैमरे में कैद हो गई, जब आदित्यनाथ कालू को 'पनीर' खिला रहे थे। गोरक्ष मंदिर के कार्यालय
प्रभारी तिवारी ने कहा,यह काला कुत्ता गोरक्षनाथ के एक भक्त
ने उन्हें दिल्ली में भेंट किया था। कालू कुछ समय तक दिल्ली में ही रहा और इसके
बाद उसे गोरखपुर लाया गया।
मंदिर के दूसरे श्रद्धालुओं का मानना है कि कालू,
योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद भाग्यशाली है। वह मुख्यमंत्री बनने से
पहले वह निजी तौर पर कालू की देखरेख करते थे और उसे खिलाते थे। तिवारी ने कहा,कालू शुद्ध रूप से शाकाहारी और वह या तो दूध-रोटी खाता है या मंदिर में
बना खाना खाता है। योगी आदित्यनाथ की
गैरहाजिरी में उनके सहयोगी हिमालय गिरि, कालू की देखभाल करते
हैं।


