- Back to Home »
- Politics »
- मेरी पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी,मैं उसे स्वीकार करूंगा,मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे लेंगे....राकांपा नेता अजित पवार
मेरी पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी,मैं उसे स्वीकार करूंगा,मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे लेंगे....राकांपा नेता अजित पवार
Posted by : achhiduniya
27 November 2019
महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में अजित पवार
ने विधान भवन परिसर में कहा,अभी मेरे पास
कहने के लिए कुछ नहीं है,मैं सही समय आने पर बोलूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि मैं राकांपा में हूं और
मैं राकांपा में ही रहूंगा। भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा,मंत्रिमंडल में मुझे शामिल करने का फैसला मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव
ठाकरे को लेना है। उन्होंने कहा,मैं किसी से भी नाखुश नहीं
हूं। मेरी पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी,मैं उसे स्वीकार
करूंगा।
इस बीच राकांपा विधायक रोहित पवार ने बुधवार को कहा कि उन्हें भरोसा था कि
उनके चाचा अजित पवार पार्टी में लौट आएंगे और उन्हें खुशी है कि अजित पवार ने
पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि पवार परवार एकजुट है
और हमेशा रहेगा। रोहित पवार ने कहा,हमें उनकी वापसी का पूरा
यकीन था। हम दादा को बहुत अच्छी तरह जानते हैं।

