- Back to Home »
- Job / Education »
- 10वीं पास और आईटीआई कर सकते है रेलवे के विभिन्न पदों पर आवेदन....
Posted by : achhiduniya
30 December 2019
योग्य उम्मीदवारों 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर
सकते हैं। साउथर्न रेलवे में अप्रेंटिस के तहत होने वाली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
करने की आखिरी तारीख नजदीक है। भर्ती कुल 1654 पदों
की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आईटीआई रखी गई है। अप्रेंटिस के तहत फिटर, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर और अन्य के पदों पर भर्तियां की जाएगी। अगर आप इन पदों
पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही
अप्लाई करें। पद के नाम:- फिटर, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, प्लमबर, पेंटर, मैकैनिक और अन्य कुल पदों की
संख्या 1654 पद।
इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर
सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और
अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को
अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन फीस 100 रुपये। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त
अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसके
आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। ऐसे करें
अप्लाई उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। https://iroams.com

