- Back to Home »
- Politics »
- कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव बीजेपी ने 12 विधानसभा सीटों पर जीत तो कांग्रेस सिर्फ 2 पर सिमटी....
Posted by : achhiduniya
09 December 2019
कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी ने 12 सीटो पर जीत
हासिल की। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत मिली, 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई। जनता दल सेक्युलर खाली हाथ
रह गई। कर्नाटक में बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने 15 सीटों पर हुए विधानसभा उप
चुनाव में 12 सीट जीतकर साफ कर दिया है कि अब जनता मजबूत और स्थायी सरकार चाहती
है। अगर भाजपा खराब प्रदर्शन करती तो जाहिर है बहुमत की संख्या खो देती और
सिद्धारमैया की कांग्रेस और जेडीएस एक बार फिर एक साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने की
कोशिश करते जैसा साल 2018 में हुआ भी लेकिन नतीजा ये रहा कि कुछ ही दिनों में
जेडीएस चीफ एचडी कुमारस्वामी ने गठबंधन की सरकार को विष का प्याला बता दिया।
राज्य
में उपचुनाव के बाद 224 मेंबरों की विधानसभा की संख्या 222 हो गई है जिसमें 117
विधायक बीजेपी के पास हैं। बहुमत के लिए सिर्फ 112 विधायक चाहिए। कांग्रेस के पास
68 और जेडीएस के पास 34 विधायक हैं। 2 सीटों पर हाईकोर्ट में मुकदमा है,इसलिए उन पर उप चुनाव नहीं कराया गया। नतीजों से साफ है कांग्रेस और
जेडीएस एक बार फिर कर्नाटक विधानसभा में विपक्षी दल की भूमिका में ही रहेंगी। जेडीएस
और कांग्रेस की गठबंधन सरकार कुछ ही महीने चल पाई क्योंकि अचानक दोनों पार्टियों
के 17 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। इस बात पर खूब विवाद मचा और आखिरकार बात
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर का फैसला रखते हुए
सभी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया,लेकिन उन पर फिर से उपचुनाव
लड़ने की रोक नहीं लगाई थी। अब उप चुनाव में नतीजे बीजेपी के पक्ष में रहे।

