- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- शरणार्थियों को भारतीय नागरिक बनाए,लेकिन अगले 25 साल तक वोट डालने का अधिकार न दे....शिवसेना नेता विनायक राउत
शरणार्थियों को भारतीय नागरिक बनाए,लेकिन अगले 25 साल तक वोट डालने का अधिकार न दे....शिवसेना नेता विनायक राउत
Posted by : achhiduniya
09 December 2019
नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के
दौरान शिवसेना नेता विनायक राउत ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लोग जो भूमि
पुत्र हैं,
ये परेशानी
है कि उनके पास रोजगार नहीं है। उन्हीं राज्यों में अगर नागरिकता संशोधन
विधेयक सरकार नहीं रखना चाहती हैं तो फिर बाकी राज्यों में रखने का क्या मतलब है।
उन्होंने कहा,जब धारा 370 हटाई गई शिवसेना की तरफ से हमने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। क्या सरकार बताएगी जम्मू-कश्मीर में भारत के दूसरे
राज्यों से कितने लोग सेटल हुए,कितने लोगों को वहां रोजगार
मिला? सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। सबसे बड़ी बात है कि वहां
के कश्मीरी पंडितों का पुनर्वसन होना चाहिए। शिवसेना की तरफ से विधेयक के कुछ प्रावधानों पर सवाल उठाए गए।
शिवसेना नेता
विनायक राउत ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हुए शरणार्थियों का मतलब समझ
में आता है। अफगानिस्तान का क्या महत्व है हमारी समझ में नहीं आया है। शिवसेना की
तरफ से राउत ने मांग की कि शरणार्थियों को नागरिक बनाने के बावजूद अगले 25 साल तक
वोटिंग राइट नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, जो
बाहर से शरणार्थी है उनका पुनर्वासन करें लेकिन उनके आने की वजह से देश के भूमि
पुत्रों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उसके लिए सरकार को इस विधेयक में कानून
बनाना चाहिए।

