- Back to Home »
- State News »
- एक बार फिर उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं अजित पवार,30 दिसंबर को मंत्रिपरिषद विस्तार संभव...
एक बार फिर उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं अजित पवार,30 दिसंबर को मंत्रिपरिषद विस्तार संभव...
Posted by : achhiduniya
24 December 2019
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने मंत्रिपरिषद विस्तार पर सह्याद्री अतिथि गृह में एक घंटे तक की चर्चा की। राकांपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक में सहयोगी पार्टी कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था। जब सूत्रों से मंत्रिपरिषद विस्तार की सही तारीख के बारे में पूछा गया तो राकांपा नेता ने कहा, इसके 30 दिसम्बर को होने की संभावना है और अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ चर्चा करने के बाद यह कवायद की जाएगी। बैठक के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता और गृह मंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठी समाचार चैनल ‘एबीपी माझा’ को बताया कि मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद विस्तार के बारे में आधिकारिक सूचना देंगे। विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
इससे पहले दिन में राकांपा नेता शरद पवार ने
पत्रकारों को बताया कि विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। उन्होंने
कहा, हम भी इंतजार कर रहे हैं, जब
हमारे सहयोगियों को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि
क्या राकांपा के मंत्रियों की सूची तैयार है तो पवार ने कहा कि उनकी पार्टी किसी
भी चीज को अंतिम रूप देने में अधिक समय नहीं लेती है।

