Posted by : achhiduniya 04 December 2019


बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर आरजेडी पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि बिहार एक हजार करोड़ के जिस चारा घोटाला के कारण देश भर में शर्मसार हुआ। उसमें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अब तक चार मामलों में दोषी पाकर सजा सुनाई जा चुकी है। सुशील मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सजायाफ्ता होने के कारण जो व्यक्ति मुखिया तक का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित है,उसे एक पार्टी 11वीं बार अपना अध्यक्ष चुन रही है। उन्होंने जेल से ही इस बार शीर्ष पद के लिए नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी की और समर्थकों ने महाभ्रष्टाचार के दोषी व्यक्ति के ऐसा करने को इस तरह बयां किया जैसे वे किसी नेक काम के लिए दंडित किए गए हों। 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजेडी को बार-बार चुनाव का ढोंग करने के बजाय लालू प्रसाद को आजीवन अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।सुशील मोदी के इस ट्वीट पर आरजेडी में खलबली मच गई। सुशील मोदी के ट्वीट पर आरजेडी नेता और विधायक विजय प्रकाश ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लालू को कष्ट दे रही है। विजय प्रकाश ने कहा कि सुशील मोदी अपना घर देंखे। उन्होंने कहा कि जिसके घर शीशे का हो वे दूसरे के घर पर पत्थर न फेंकते। विजय प्रकाश ने सुशील मोदी ट्वीट के बहाने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जुबानी हमला बोला है। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने इशारों ही इशारों में कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन से दूध के धुले हुए हैं। वह कई मामलों में जेल गए। 
प्रशासन ने जिला बदर कर रखा था। आज वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए है। जिला बदर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना कौन सा कर्म कहलाएगा। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनन्द ने आरजेडी पर पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी गुंडो और अपराधियों की पार्टी है। आरजेडी पार्टी परिवार की पॉकेट की पार्टी है। बेटे-बेटियों के अलावा किसी पर भरोसा नही है। निखिल आनन्द ने कहा कि आरजेडी पार्टी की कोई न संस्कृति है और न ही विचारधारा। यहां से हर विधायक भागना चाह रहें हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -