- Back to Home »
- Discussion »
- SPG सुरक्षा ‘स्टेटस सिंबल’ नहीं, 130 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी...गृह मंत्री अमित शाह
SPG सुरक्षा ‘स्टेटस सिंबल’ नहीं, 130 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी...गृह मंत्री अमित शाह
Posted by : achhiduniya
03 December 2019
राज्यसभा में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते
हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों की उन चिंताओं को
बेबुनियाद बताया जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार की सुरक्षा के संबंध में
राजनीति के तहत काम किया गया है। शाह ने कहा,ऐसी भी
बात देश के सामने लाई गई कि गांधी परिवार की सरकार को चिंता नहीं है। हम स्पष्ट कर
देना चाहते हैं कि सुरक्षा हटाई नहीं गई है। सुरक्षा बदली गई है। उन्हें जेड प्लस
सीआरपीएफ कवर,
एएसएल और एम्बुलेंस के साथ सुरक्षा दी गई है। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से एसपीजी अधिनियम
संशोधन बिल पास हो गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने साफ किया कि यह संशोधन राजनीतिक
प्रतिशोध के चलते किसी परिवार को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है बल्कि इससे
प्रधानमंत्री सुरक्षा को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। राज्यसभा ने विशेष सुरक्षा
समूह (एसपीजी) अधिनियम संशोधन विधेयक को चर्चा के बाद ध्वनिमत से
मंजूरी दी। इस
दौरान कांग्रेस, वाम और डीएमके के सदस्यों ने
सदन से वॉकआउट किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब
मनमोहन सिंह और अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों की एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई थी तब
कोई चर्चा नहीं हुई थी। अमित शाह ने कहा,गांधी
परिवार के तीन सदस्यों को उन कर्मियों की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है जो
पहले एसपीजी का हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा,एसपीजी
कानून में संशोधन गांधी परिवार को ध्यान में रख कर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने
कहा कि हम परिवार के विरोधी नहीं हैं, हम
परिवारवाद के विरोधी हैं। केवल गांधी परिवार की ही सुरक्षा की बात क्यों? गांधी परिवार सहित पूरे 130 करोड़
भारतीयों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा स्टेटस
सिंबल नहीं हो सकता, एसपीजी
के लिए यह हंगामा क्यों?

