Posted by : achhiduniya 26 December 2019


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए सिख दंगों के दोषियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, सिख दंगों के बाद इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार में पीड़ितों को कभी न्याय नहीं मिला। मोदी सरकार ने आते ही तुरंत एसआईटी बनाई, आज दंगे करने वाले जेल के अंदर हैं। पूरा देश इस निर्मम हत्याकांड को नहीं भूल सकता, हजारों सिख भाइयों का कत्ल कर दिया गया।। कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि 5 साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे 5 साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे 5 साल में उसका भूमि पूजन करती थी और अगले 5 साल में कांग्रेस सरकार उसे भूल जाती थी। काम तो होता ही नहीं था। विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 
ईस्ट दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पर जमकर बरसे। शाह ने विपक्षी दलों पर भड़काने और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है। चुनावी मौसम में कांग्रेस को घेरने के लिए शाह ने सिख दंगों का मुद्दा उठाया तो मौजूदा दिल्ली सरकार पर उपद्रवियों का साथ देने का भी आरोप लगाया। आप और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, सिख दंगों पर कांग्रेस को घेरा, केजरीवाल को बताया धरना देने में अव्वल बताया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा,दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं। 
उन्होंने एक नई शुरुआत की है, सोचना भी क्यों? बजट भी क्यों देना? भूमि पूजन भी क्यों करना? उद्घाटन भी क्यों करना? किसी का करा कराया है बस उस पर अपने नाम का ठप्पा लगा देना। मैं आज आपको सबसे बड़ा रोड़ा क्या है बताना चाहता हूं। मोदी जी, हरदीप जी द्रुत गति से काम करना चाहते हैं, मगर ये केजरीवाल सरकार जो है जो एक बहुत बड़ा रोड़ा है। केजरीवाल सरकार हर विकास के काम में अड़ंगा लगाती है। कच्ची बस्तियों को पक्का करने को लेकर दिल्ली में जमकर सियासी बवाल हो रहा है। अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों और इनके अंदर रहने वाले 40 लाख लोग, जिनकी तीन -चार पीढ़ियों से किसी सरकार ने चिंता नहीं की थी। 
मोदी सरकार ने तय किया कि सबको अधिकृत करके मालिकाना हक 500 रुपये और 2 हजार रुपये में दे दिया जाए। करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल को मुख्यमंत्री बने, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए। अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर लोगों को झांसा दे रहे हैं। इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है। एक कार्यक्रम के उद्घाटन में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और केजरीवाल पर जमकर जुबानी हमले बोले।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -